“कृषि आधारित हरियाणा में लैंगिक समानता की दिशा में महिला किसानों का योगदान रू विकसित भारत 2047 के सन्दर्भ में ”

Authors

  • रेणु कुमारी
  • डाॅ. कपूर सिंह

Keywords:

विकसित भारत 2047, लैंगिक समानता, महिला किसान, हरियाणा, कृषि विकास, महिला सशक्तिकरण

Abstract

विकसित भारत 2047 की अवधारणा भारत को सामाजिक, आर्थिक एवं संस्थागत रूप से एक समावेशी और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने पर केंद्रित है, जिसमें लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को विकास की आधारशिला माना गया है। हरियाणा, जो भारत के प्रमुख कृषि प्रधान राज्यों में से एक है, वहाँ कृषि उत्पादन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
महिलाएँ बीज चयन, रोपाई, निराई-गुड़ाई, कटाई, भंडारण, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन जैसी कृषि गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान देती हैं, फिर भी सामाजिक-सांस्कृतिक रूढ़ियों, पितृसत्तात्मक व्यवस्था, भूमि स्वामित्व के अभाव, तकनीकी संसाधनों तक सीमित पहुँच तथा निर्णय-निर्माण प्रक्रियाओं में कम सहभागिता के कारण उन्हें लंबे समय तक किसान के रूप में औपचारिक पहचान नहीं मिल सकी। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य हरियाणा की कृषि व्यवस्था में महिला किसानों की भूमिका का भौगोलिक दृष्टिकोण से विश्लेषण करना तथा उनके समक्ष विद्यमान सामाजिक, आर्थिक और संस्थागत चुनौतियों को उजागर करना है।
शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा, स्वयं सहायता समूहों, सरकारी योजनाओं, कृषि प्रशिक्षण और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से महिला किसानों की स्थिति में धीरे-धीरे सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि यदि महिला किसानों को भूमि अधिकार, वित्तीय सहायता, तकनीकी ज्ञान और सामाजिक सम्मान प्रदान किया जाए, तो वे न केवल कृषि की उत्पादकता और सतत विकास में योगदान दे सकती हैं, बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति में भी एक निर्णायक और परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकती हैं।

References

अग्रवाल, बी. (2010). जेंडर एंड ग्रीन गवर्नेंस द पॉलिटिकल इकोनॉमी ऑफ वूमेन्स प्रेजेन्स विदिन एंड बियॉन्ड कम्युनिटी फॉरेस्ट्री. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस।

देसाई, एन., - पटेल, वी. (2016). ग्रामीण भारत में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रूरल स्टडीज, 23(2), 45 52।

खाद्य एवं कृषि संगठन (2011). स्टेट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चररू कृषि में महिलाएँ दृ विकास हेतु लैंगिक अंतर को कम करना.

भारत सरकार. (2020) कृषि जनगणना 2015दृ16. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली।

हरियाणा सरकार. (2022). हरियाणा सांख्यिकीय सार. आर्थिक एवं सांख्यिकी विश्लेषण विभाग, चंडीगढ़।

Downloads

How to Cite

रेणु कुमारी, & डाॅ. कपूर सिंह. (2026). “कृषि आधारित हरियाणा में लैंगिक समानता की दिशा में महिला किसानों का योगदान रू विकसित भारत 2047 के सन्दर्भ में ”. Kavya Setu, 2(2), 208–218. Retrieved from https://kavyasetu.com/index.php/j/article/view/351

Issue

Section

Original Research Articles

Similar Articles

<< < 10 11 12 13 14 15 

You may also start an advanced similarity search for this article.