राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में उच्च शिक्षा संस्थानों की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिताः एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

Authors

  • डॉ शशिरंजन अकेला

DOI:

https://doi.org/10.65578/kavyasetu.v2.i2.152

Keywords:

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, सामुदायिक सहभागिता, सामाजिक उत्तरदायित्व, उच्च शिक्षा, सतत विकास।

Abstract

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली को समाज-उन्मुख, उत्तरदायी और समावेशी बनाने की दिशा में एक निर्णायक दस्तावेज़ है। यह नीति उच्च शिक्षा संस्थानों को केवल ज्ञान-प्रदान के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, सामुदायिक सशक्तिकरण और सतत विकास के सक्रिय भागीदार के रूप में स्थापित करती है। प्रस्तुत शोधपत्र का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में उच्च शिक्षा संस्थानों की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की भूमिका का विश्लेषण करना है।
प्रस्तुत अध्ययन में सामाजिक उत्तरदायित्व की अवधारणा, सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा संचालित ग्रामीण आउटरीच एवं सामुदायिक योजनाएँ, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ योजना की प्रासंगिकता, डिजिटल मंचों की भूमिका, सतत विकास लक्ष्यों (विशेषतः एसडीजी-4) से संबंध, सामुदायिक समस्याओं पर केंद्रित अनुसंधान परियोजनाएँ, प्रमुख चुनौतियाँ तथा भविष्य की रणनीतियों का समग्र विश्लेषण किया गया है। यह अध्ययन द्वितीयक समंकों, नीति-दस्तावेज़ों और शोध साहित्य पर आधारित है। निष्कर्षतः यह पाया गया कि सामुदायिक सहभागिता उच्च शिक्षा को अधिक प्रासंगिक, व्यावहारिक और सामाजिक रूप से उत्तरदायी बनाती है, तथा यह नीति 2020 के उद्देश्यों की पूर्ति का एक प्रभावी माध्यम है।

References

Government of India. (2020). National Education Policy 2020. Ministry of Education.

UGC. (2021). Guidelines for Community Engagement and Extension Activities.

AICTE. (2022). Unnat Bharat Abhiyan Guidelines.

UNESCO. (2017). Education for Sustainable Development Goals.

United Nations. (2015). Transforming Our World: The 2030 Agenda for Sustainable Development.

Downloads

Published

02-02-2026

How to Cite

डॉ शशिरंजन अकेला. (2026). राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में उच्च शिक्षा संस्थानों की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिताः एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. Kavya Setu, 2(2), 18–25. https://doi.org/10.65578/kavyasetu.v2.i2.152

Issue

Section

Original Research Articles

Similar Articles

<< < 1 2 3 4 5 6 > >> 

You may also start an advanced similarity search for this article.