डाॅ॰ मिथिलेश शर्मा के नाट्य साहित्य का स्वरूप
Keywords:
नाट्य साहित्य, एकांकी नाटक का विकास, सामाजिक चेतना, धार्मिक चेतनाAbstract
डाॅ॰ मिथिलेश का साहित्य मानव-जीवन की अनुभूतियों, संवेदनाओं तथा सामाजिक यथार्थ का सशक्त माध्यम है । साहित्य की विविध विधाओं में नाट्य-साहित्य का स्थान अत्यंत महत्त्वपूर्ण और विशिष्ट माना गया है, क्योंकि यह केवल पढ़े जाने की वस्तु नहीं हैं, बल्कि मंच के माध्यम से दृश्य और श्रव्य रूप में श्रव्य रूप में समाजके समक्ष प्रस्तुत होने वाली विद्या है । नाटक मानव-जीवन की गतिशीलता, संघर्ष, संवाद और संवेदना को सजीव रूप प्रदान करता है । इसी कारण नाट्य-साहित्य की साहित्य की सर्वाधिक प्रभावशाली और संप्रेषणीय विद्या कहा गया है। नाट्य साहित्य की परंपरा अत्यंत प्राचीन है । भारतीय साहित्य में नाटक की परम्परा संस्कृत साहित्य में आरंभ होती हैं । भरतमुनि का ”नाट्यशास्त्र“ नाट्य साहित्य का आधारग्रंथ माना जाता है, जिसमें नाटक को पंच वेद की संज्ञा दी गई हैं । भरतमुनि के अनुसार नाटक का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि लोभ-कल्याण, शिक्षा और सामाजिक चेतना का विकास भी हैं । संस्कृत काल में कालिदास भास, भवभूति जैसे नाटककारों ने नाट्य साहित्य को उच्च शिखर, तक पहुँचाया । आधुनिक काल में हिंदी नाट्य-साहित्य में सामाजिक राजनीतिक और सांस्कृतिक परिवर्तनों के अनुरूप नया स्वरूप ग्रहण किया । आधुनिक हिंदी नाटक मनोरंजन से आगे बढ़कर समाज की जटिल समस्याओं, मानवीय मूल्यों के ह्रास, सत्ता-संघर्ष स्त्री-विमर्श, वर्ग-संघर्ष तथा नैतिक प्रश्नों को केंद्र में रखता है । इस प्रकार नाटय-साहित्य समाज का दर्पण बनकर उभरता है।
References
शौर्यगाथा (अमरहुतात्मनः ऊधमसिंहस्य) परिचय भाग
पाणिनि अष्टाध्यायी 4/3/129
नाट्यदर्पण, गायकवाड़ आरिएजुल सीरीज पृ॰ 28
सायण भाष्य (4/105/23)
संस्कृत शब्दार्थ कौस्तुमम्, पृ॰ 141-42
डाॅ॰ मिथिलेश, कुमार्यम्बा, पृ॰ 15
Downloads
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 Kavya Setu

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.