हिन्दी साहित्य में कृषक जीवनः संघर्ष, संवेदना और यथार्थ
Keywords:
ग्रामीण, सामाजिक, संघर्ष, संवेदना, यर्थाथ, विषमता।Abstract
हिन्दी साहित्य में कृषक जीवन का चित्रण मात्र ग्रामीण परिवेश की अभिव्यक्ति नहीं है, बल्कि यह भारतीय समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक वास्तविकताओं का सशक्त प्रतिबिंब है। किसान के जीवन में निहित संघर्षों, पीड़ाओं, आशाओं, आकांक्षाओं और संवेदनाओं को साहित्यकारों ने यथार्थपरक ढंग से प्रस्तुत किया है। इस प्रकार हिन्दी साहित्य में कृषक जीवन भारतीय ग्रामीण समाज के अंतर्विरोधों, जीवन-संघर्षों और मानवीय संवेदनाओं का महत्त्वपूर्ण दस्तावेज बनकर उभरता है। भारतीय किसान का जीवन प्रकृति, कृषि, श्रम और सामाजिक परिस्थितियों से गहराई से जुड़ा हुआ है। उसके जीवन में जहाँ धरती के प्रति आत्मीय लगाव, श्रमशीलता, पारिवारिक उत्तरदायित्व और भविष्य के प्रति आशाएँ दिखाई देती हैं, वहीं आर्थिक अभाव, कर्ज, शोषण, सामाजिक विषमता और प्राकृतिक अनिश्चितताओं से उत्पन्न अनेक कठिनाइयाँ भी विद्यमान रहती हैं।
References
प्रेमचंद, रंगभूमि, नई दिल्ली, अनुपम प्रकाशन, 2005।
फणीश्वरनाथ रेणु, मैला आँचल, नई दिल्ली, राजकमल प्रकाशन, 1954।
फणीश्वरनाथ रेणु, परती परिकथा, नई दिल्ली, राजकमल प्रकाशन, 1957।
शिवप्रसाद सिंह, अलग-अलग वैतरणी, इलाहाबाद, लोकभारती प्रकाशन, 2016।
प्रेमचंद, प्रेमाश्रम, नई दिल्ली, वाणी प्रकाशन, 1986।
Downloads
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 Kavya Setu

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.