हरियाणा राज्य के जींद जिले का भौगोलिक अध्ययन
Keywords:
समतल, उपजाऊ, ग्रीष्म, ऋतुAbstract
जींद जिला हरियाणा राज्य के मध्य भाग में स्थित एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और भौगोलिक इकाई है। इसका स्थानिकीय संबंधन इस प्रकार हैकृउत्तर में कैथल जिला, उत्तर-पश्चिम में पंजाब राज्य का संगरूर जिला, पश्चिम में फतेहाबाद और हिसार जिले, दक्षिण में रोहतक, उत्तर-पूर्व में करनाल, पूर्व में पानीपत तथा दक्षिण-पूर्व में सोनीपत जिला स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से यह जिला 29°03′ से 29°50′ उत्तरी अक्षांश और 75°57′ से 76°47′ पूर्वी देशांतर के मध्य फैला हुआ है। कुल क्षेत्रफल लगभग 2702 वर्ग किलोमीटर है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, जिले की कुल जनसंख्या 13,32,042 थी। वर्तमान में जींद जिले में चार प्रमुख तहसीलेंकृजींद, सफीदों, नरवाना और जुलानाकृव अस्तित्व में हैं, जबकि तीन उप-तहसीलेंकृअलेवा, पिल्लूखेड़ा और उचानाकृभी कार्यरत हैं।
References
कुमार, ए. (2020). जिंद जिले में शहरी विकास और स्थिरताः एक भू-स्थानिक विश्लेषण. जर्नल ऑफ इंडियन अर्बन स्टडीज, 15(2), 123-137।
शर्मा, आर., और गुप्ता, एन. (2021). जिंद में सामाजिक-आर्थिक विकासः एक दशक की समीक्षा. इंडियन सोशियो-इकोनॉमिक जर्नल, 20(4), 234-249।
मेहता, पी. (2019). कृषि पैटर्न और बदलती जलवायुः हरियाणा के जिंद जिले में एक अध्ययन. इंडियन जर्नल ऑफ एग्रेरियन स्टडीज, 5(3), 88-101।
सिंह, एच., और वर्मा, एस. (2022). जींद में शैक्षणिक संस्थानों का ऐतिहासिक विकास. हरियाणा ऐतिहासिक समीक्षा, 12(1), 45-60।
राठी, एम. (2021). जिंद में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचाः वर्तमान चुनौतियों का विश्लेषण. इंडियन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ रिसर्च, 10(2), 153-166।
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2025 Kavya Setu

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.