मध्यप्रदेश में पर्यटन विकासः वित्तीय प्रावधान, परियोजनाएँ और आगमन प्रवृत्तियों का विश्लेषण

Authors

  • डॉ. प्रभा अग्रवाल, श्रीमती नीलम यादव

Keywords:

मध्यप्रदेश, पर्यटन विकास, वित्तीय प्रावधान, परियोजनाएँ, घरेलू पर्यटन, विदेशी पर्यटक, बुंदेलखंड

Abstract

यह शोधपत्र मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास का अध्ययन प्रस्तुत करता है, जिसमें वित्तीय प्रावधान, प्रमुख परियोजनाएँ और पर्यटक आगमन प्रवृत्तियों का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। 2019-20 से 2024-25 तक के आँकड़ों से स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के लिए निरंतर बजट प्रावधान किए हैं और विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास हेतु विशेष योजनाएँ स्वीकृत की हैं। विशेषकर ओरछा और आसपास के क्षेत्रों के विकास हेतु 6000 करोड़ रुपये का निवेश राज्य की दीर्घकालिक पर्यटन नीति को दर्शाता है।
पर्यटन आगमन के विश्लेषण से ज्ञात होता है कि 2023 से 2024 के बीच घरेलू पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रमुख स्थलों में चित्रकूट, ओरछा और चंदेरी में आगमन में वृद्धि हुई, जबकि खजुराहो और पन्ना जैसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के स्थलों पर गिरावट दर्ज की गई। इससे यह स्पष्ट है कि राज्य में आस्था एवं सांस्कृतिक पर्यटन तेजी से प्रगति कर रहा है, किंतु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है। यह अध्ययन निष्कर्ष रूप में इंगित करता है कि यदि वित्तीय प्रावधानों का समुचित उपयोग किया जाए और विदेशी पर्यटकों के आकर्षण हेतु प्रचार-प्रसार, आधुनिक अवसंरचना एवं कनेक्टिविटी पर ध्यान दिया जाए, तो मध्यप्रदेश न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का भी सशक्त केंद्र बन सकता है।

References

Government of Madhya Pradesh. (2024). Annual report of Tourism Department 2019–2024. Bhopal: Directorate of Tourism.

Government of Madhya Pradesh. (2024). Tourism budget and expenditure report (2019–2025). Bhopal: Finance Department.

Ministry of Tourism, Government of India. (2023). India tourism statistics 2022. New Delhi: Market Research Division.

Sharma, R. (2022). Tourism development in central India: Challenges and opportunities. New Delhi: Sage Publications.

Singh, P. (2021). Growth of domestic and international tourism in India. Journal of Tourism and Hospitality Studies, 18(2), 45–58. https://doi.org/10.xxxx/jths.2021.18.2.45

World Tourism Organization (UNWTO). (2023). Tourism and sustainable development goals – Report 2023. Madrid: UNWTO.

Downloads

Published

13-11-2025

How to Cite

डॉ. प्रभा अग्रवाल, श्रीमती नीलम यादव. (2025). मध्यप्रदेश में पर्यटन विकासः वित्तीय प्रावधान, परियोजनाएँ और आगमन प्रवृत्तियों का विश्लेषण. Kavya Setu, 1(11), 90–95. Retrieved from https://kavyasetu.com/index.php/j/article/view/112

Issue

Section

Original Research Articles

Similar Articles

<< < 1 2 3 4 

You may also start an advanced similarity search for this article.