नारीवाद के परिपेक्ष मे महिला आंदोलन का वर्तमान दृष्टिकोण

Authors

  • सुमित्रा

DOI:

https://doi.org/10.65578/kavyasetu.v2.i8.345

Keywords:

नारीवाद , महिला आन्दोलन , लैंगिक समानता , महिला सशक्तिकरण , पितृसत्ता , महिला अधिकार

Abstract

नारीवाद एक प्रगतिशील विचारधारा एवं आंदोलन है, इसका प्रमुख प्रयोजन महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार, सामाजिक सम्मान एवं सहभागिता प्राप्त कराना तथा पितृसत्तात्मक संरचना को प्रश्नांकित करना है। इस विचार का आरंभ पश्चिमी जगत में उन्नीसवीं एवं बीसवीं सदी में मुख्यतः मतदान, शिक्षा तथा रोजगार के अधिकार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ हुआ तथा कालांतर में विभिन्न राष्ट्रों की सामाजिक व सांस्कृतिक संरचना एवं महिलाओं की स्थिति के आधार पर विकसित हुआ। महिलाओं की दयनीय स्थिति के कारणों एवं समाधान को विभिन्न धाराओं द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से तीन धाराएँ- उदारवादी नारीवाद, मूल परिवर्तनवादी नारीवाद तथा समाजवादी नारीवाद सम्मिलित हैं। भारत में नारीवाद का विकास मुख्य रूप से सामाजिक सुधार से संबंधित रहा है, जिसमें अनेक समाज सुधारकों जैसे राजा राम मोहन राय, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, एनी बेसेंट इत्यादि ने बाल विवाह, सती प्रथा, विधवा पुनर्विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष किया। स्वतंत्रता पश्चात भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं को समानता एवं शिक्षा का कानूनी आधार सुनिश्चित किया गया। समकालीन समाज में नारीवाद के अंतर्गत लैंगिक न्याय, समान वेतन, राजनीतिक भागीदारी जैसे अन्य विषय सम्मिलित हैं, जिसका उद्देश्य स्त्री व पुरुष के परस्पर सहयोग से न्याय तथा समानता पर आधारित एक स्वस्थ मानवीय समाज का निर्माण करना है जहाँ दोनों को एक समान अधिकार, गरिमापूर्ण सहभागिता एवं सक्रिय नागरिक के रूप में सामाजिक भागीदारी प्राप्त हो।

References

अग्रवाल, बी. (1994)। ए फ़ील्ड ऑफ़ वन्स ओन: जेंडर एंड लैंड राइट्स इन साउथ एशिया। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस।

भसीन, के. (2000)। अंडरस्टैंडिंग जेंडर। काली फ़ॉर विमेन।

चक्रवर्ती, यू. (2003)। जेंडरिंग कास्ट: थ्रू अ फेमिनिस्ट लेंस। स्त्री।

फोर्ब्स, जी. (1996)। विमेन इन मॉडर्न इंडिया। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस।

हुक्स, बी. (2000)। फेमिनिज़्म इज़ फ़ॉर एवरीबडी: पैशनट पॉलिटिक्स। साउथ एंड प्रेस।

मेनन, एन. (2012)। सीइंग लाइक अ फेमिनिस्ट। ज़ुबान।

मोहंती, सी. टी. (2003)। फेमिनिज़्म विदाउट बॉर्डर्स: डिकॉलोनाइज़िंग थ्योरी, प्रैक्टिसिंग सॉलिडैरिटी। ड्यूक यूनिवर्सिटी प्रेस।

ओमवेट, जी. (1993)। रीइन्वेंटिंग रेवोल्यूशन: न्यू सोशल मूवमेंट्स एंड द सोशलिस्ट ट्रेडिशन इन इंडिया। एम. ई. शार्प।

राव, ए. (संपा.). (1995)। जेंडर एंड कल्चर। काली फ़ॉर विमेन।

रॉय, एस. (2012)। रिमेम्बरिंग रेवोल्यूशन: जेंडर, वायलेंस, एंड सब्जेक्टिविटी इन इंडियाज़ नक्सलाइट मूवमेंट। ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस।

सांगरी, के., एवं वैद, एस. (संपा.). (1989)। रीकास्टिंग विमेन: एसेज़ इन इंडियन कॉलोनियल हिस्ट्री। काली फ़ॉर विमेन।

सेन, एस. (2004)। टुवर्ड्स अ फेमिनिस्ट पॉलिटिक्स? द इंडियन विमेन्स मूवमेंट इन द 1990s। रूटलेज।

शाह, एन. (2013)। द विमेन्स मूवमेंट इन इंडिया: अ हिस्टोरिकल पर्सपेक्टिव। ओरिएंट ब्लैकस्वान।

वाल्बी, एस. (1990)। थ्योराइज़िंग पैट्रिआर्की। बेसिल ब्लैकवेल।

वेबर, एल. (2001)। अंडरस्टैंडिंग रेस, क्लास, जेंडर, एंड सेक्सुअलिटी: अ कॉन्सेप्चुअल फ्रेमवर्क। मैकग्रा-हिल।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम। (2024)। ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2024। वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम।

संयुक्त राष्ट्र। (2020)। द वर्ल्ड्स विमेन 2020: ट्रेंड्स एंड स्टैटिस्टिक्स। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामलों का विभाग।

संयुक्त राष्ट्र महिला। (2024)। प्रोग्रेस ऑन द सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स: द जेंडर स्नैपशॉट 2024। यूएन विमेन।

भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय। (2016)। महिलाओं के लिए राष्ट्रीय नीति 2016: प्रारूप। भारत सरकार।

भारत सरकार, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय। (2024)। भारत में महिला एवं पुरुष 2024। भारत सरकार।

Downloads

How to Cite

सुमित्रा. (2026). नारीवाद के परिपेक्ष मे महिला आंदोलन का वर्तमान दृष्टिकोण. Kavya Setu, 2(8), 12–20. https://doi.org/10.65578/kavyasetu.v2.i8.345

Issue

Section

Original Research Articles

Similar Articles

<< < 1 2 3 4 5 > >> 

You may also start an advanced similarity search for this article.