नाथ संप्रदाय के मठों की हरियाणा की लोक-सांस्कृतिक पहचान के निर्माण में भूमिका एक सांस्कृतिक-अध्ययन
Keywords:
नाथ सम्प्रदाय, गुरु गोरखनाथ हठयोग, हरियाणा की लोकसंस्कृति, नाथ मठ, काया साधना भारतीय योग परंपराAbstract
यह शोध पत्र नाथ सम्प्रदाय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा हरियाणा की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना पर उसके प्रभाव का अध्ययन प्रस्तुत करता है। नाथ सम्प्रदाय भारत की प्राचीन योगिक परंपराओं में से एक है, जिसकी स्थापना आदिनाथ शिव से संबंधित मानी जाती है और जिसका व्यवस्थित विकास मत्स्येन्द्रनाथ तथा गुरु गोरखनाथ के काल में हुआ। इस परंपरा ने विशेष रूप से हठयोग और काया-साधना के सिद्धांतों को विकसित किया, जिनका उद्देश्य शरीर और मन के संतुलन के माध्यम से आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करना था। हरियाणा की भूमि प्राचीन काल से ही योगियों और सिद्धों की साधना स्थली रही है, जहाँ नाथ सम्प्रदाय के अनेक मठ स्थापित हुए। इन मठों ने न केवल धार्मिक शिक्षाओं का प्रसार किया, बल्कि लोकभाषा, लोकगाथाओं और सामाजिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नाथ योगियों ने अपने उपदेशों को लोकभाषा के माध्यम से समाज के सामान्य वर्ग तक पहुँचाया, जिससे आध्यात्मिक विचार व्यापक रूप से फैल सके। यह अध्ययन यह भी दर्शाता है कि नाथ सम्प्रदाय के मठ हरियाणा में सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण केंद्र रहे हैं। इस प्रकार नाथ सम्प्रदाय ने हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संरचना के निर्माण में एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ के रूप में कार्य किया।
References
Briggs, G. W. (1938). Gorakhnath and the Kanphata Yogis. Calcutta: YMCA Publishing House.
Chaturvedi, Parashuram. (1964). Uttar Bharat Ki Sant Parampara. Allahabad: Hindi Sahitya Sammelan.
Dahiya, B. S. (2005). History of Haryana. New Delhi: Intellectual Publishing House.
Dwivedi, Hazari Prasad. (2003). Nath Sampraday. New Delhi: Rajkamal Prakashan. (Original work published 1950)
Lorenzen, David N. (1978). Warrior Ascetics and Indian Empires. New Delhi: Oxford University Press.
Downloads
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2025 Kavya Setu

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.