वंदे मातरम् से जन गण मन तकः बंकिम चन्द्र चटर्जी और रविन्द्र नाथ टैगोर के राष्ट्रवादी विचारों का विकास
Keywords:
राष्ट्रवाद, वंदे मातरम, जन गण मन, बंकिम चन्द्र चटर्जी, रविन्द्र नाथ टैगोर, भारतमाता, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, मानवतावादी राष्ट्रवादAbstract
भारतीय राष्ट्रवाद का बौद्धिक और सांस्कृतिक निर्माण केवल राजनीतिक आंदोलनों का परिणाम नहीं था, बल्कि वह साहित्य, गीत, उपन्यास और दार्शनिक चिंतन के माध्यम से भी विकसित हुआ। उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध से बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध तक बंकिम चन्द्र चटर्जी और रविन्द्र नाथ टैगोर ने इस विकास यात्रा में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। बंकिम चन्द्र चटर्जी ने ’आनन्दमठ’ और ’वंदे मातरम्’ के माध्यम से भारतमाता की सांस्कृतिक, धार्मिक और भावनात्मक छवि को निर्मित किया, जिसने औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध राष्ट्रीय चेतना को तीव्र किया। दूसरी ओर रविन्द्र नाथ टैगोर ने राष्ट्रवाद को अधिक व्यापक, मानवीय, नैतिक और समावेशी आधार प्रदान किया। उनका ’जन गण मन’ केवल राज्य-राष्ट्र की स्तुति नहीं, बल्कि भारत की बहुलतापूर्ण आत्मा और सामूहिक नियति का काव्यात्मक रूप है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य बंकिम से टैगोर तक राष्ट्रवादी विचारों के विकास को समझना, उनके वैचारिक अंतरों और साम्य बिंदुओं का विश्लेषण करना तथा यह स्पष्ट करना है कि भारतीय राष्ट्रवाद सांस्कृतिक पुनर्जागरण से मानवतावादी राष्ट्र-दृष्टि तक किस प्रकार रूपांतरित हुआ। बंकिम का राष्ट्रवाद जहाँ सांस्कृतिक एकीकरण और धार्मिक प्रतीकवाद पर आधारित है, वहीं टैगोर का राष्ट्रवाद मनुष्य, नैतिकता, सह-अस्तित्व और बहुलता को केंद्र में रखता है। इस प्रकार यह शोध-पत्र सिद्ध करता है कि ’वंदे मातरम्’ से ’जन गण मन’ तक की यात्रा भारतीय राष्ट्रवाद के वैचारिक परिपक्वता की यात्रा है।
References
घोष, पी. (2016). बंकिमचन्द्र चटर्जी के राष्ट्रवादी विचारों का विश्लेषण. आधुनिक भारतीय अध्ययन जर्नल, 8(1), 45-60।
ठाकुर, र. (2015). रवीन्द्रनाथ टैगोर का राष्ट्रवाद और मानवतावाद. नई दिल्लीः वाणी प्रकाशन।
मुखर्जी, एस. (2011). बंकिमचन्द्र चटर्जी और भारतीय राष्ट्रवाद. कोलकाताः साहित्य अकादमी।
मिश्रा, वी. (2019). जन गण मन और भारतीय राष्ट्र की अवधारणा. सामाजिक विज्ञान जर्नल, 12(2), 55-70।
लिप्नर, जे. जे. (2009). हिन्दू विचारधारा और बंकिमचन्द्र. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस।
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 Kavya Setu

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.