छात्र आंदोलन और नेतृत्व निर्माण : उत्तर प्रदेश के छात्र नेताओं के योगदान का विश्लेषण
Keywords:
छात्र आंदोलन, उत्तर प्रदेश, नेतृत्व निर्माण, स्वदेशी आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो आंदोलन, छात्र नेता, क्रांतिकारी संगठन, स्वतंत्रता संग्राम।Abstract
1905 से 1947 के बीच का काल भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण था, क्योंकि इसी अवधि में छात्र आंदोलन एक सशक्त राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आए। यह शोध पत्र–पत्र उत्तर प्रदेश के छात्र नेताओं के योगदान का विश्लेषण करता है, जो स्वदेशी आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण चरणों में अग्रिम पंक्ति में सक्रिय रहे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे संस्थान राष्ट्रीय चेतना और छात्र राजनीति के केंद्र बने, जहाँ से अनेक प्रभावशाली छात्र नेता तैयार हुए।
इस शोध पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश के छात्रों ने सत्याग्रह, धरने, बहिष्कार, विदेशी वस्त्रों के दहन, जेल यात्राओं और भूमिगत गतिविधियों के माध्यम से ब्रिटिश शासन को चुनौती दी। कई छात्र नेता हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) और कांग्रेस सोशलिस्ट ग्रुप जैसे क्रांतिकारी संगठनों से भी जुड़े, जिससे छात्र आंदोलनों को वैचारिक गहराई और उग्रता मिली। साथ ही छात्रों ने सामाजिक सुधार आंदोलनों, राष्ट्रीय साहित्य के प्रसार, पर्चे वितरण और स्वदेशी शिक्षा संस्थानों के विकास में भी प्रमुख भूमिका निभाई।
विशेष रूप से, यही छात्र राजनीति आगे चलकर स्वतंत्र भारत के कई प्रमुख नेताओं की आधारभूमि बनी–जैसे लाल बहादुर शास्त्री, पुरुषोत्तम दास टंडन, नारायण दत्त तिवारी और कमलापति त्रिपाठी। इस प्रकार, 1905–1947 के दौरान उत्तर प्रदेश के छात्र आंदोलनों ने न केवल स्वतंत्रता संघर्ष को गति दी, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक नेतृत्व और सामाजिक–राजनीतिक रूपांतरण की नींव भी रखी।
References
चंद्रा, विपिन, इंडियाज़ स्ट्रगल फ़ॉर इंडिपेन्डेन्स, पेंगुइन पब्लिशर्स, नई दिल्ली, 1988, पृ. 112
मजूमदार, आर.सी., हिस्ट्री ऑफ़ फ़्रीडम मूवमेंट इन इंडिया, मुंशीराम मनोहरलाल, नई दिल्ली, 1957, पृ. 243
नंदा, बी.आर., मेकर्स ऑफ़ मॉडर्न इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, नई दिल्ली, 1985, पृ. 167
चंद्रा, विपिन, इंडियाज़ स्ट्रगल फ़ॉर इंडिपेन्डेन्स, पेंगुइन, नई दिल्ली, 1988, पृ. 130
मजूमदार, आर.सी., हिस्ट्री ऑफ़ फ़्रीडम मूवमेंट इन इंडिया, मुंशीराम मनोहरलाल, नई दिल्ली, 1957, पृ. 256
नंदा, बी.आर., मेकर्स ऑफ़ मॉडर्न इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, नई दिल्ली, 1985, पृ. 172
मिनॉल्ट, गेल, द खिलाफ़त मूवमेंट, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, दिल्ली, 1982, पृ. 44
ब्राउन, जूडिथ, गांधी'ज़ राइज़ टू पावर, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, कैम्ब्रिज, 1972, पृ. 160
मजूमदार, आर.सी., हिस्ट्री ऑफ़ फ़्रीडम मूवमेंट इन इंडिया, 1957, पृ. 289
हार्डी, पीटर, द मुसलिम्स ऑफ़ ब्रिटिश इंडिया, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, कैम्ब्रिज, 1972, पृ. 113
नेहरू, जवाहरलाल, द डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, बंबई, 1946, पृ. 98
चंद्रा, विपिन, इंडियाज़ स्ट्रगल फ़ॉर इंडिपेन्डेन्स, पेंगुइन, नई दिल्ली, 1988, पृ. 220
नंदा, बी.आर., मेकर्स ऑफ़ मॉडर्न इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, नई दिल्ली, 1985, पृ. 184
मजूमदार, आर.सी., हिस्ट्री ऑफ़ फ़्रीडम मूवमेंट इन इंडिया, मुंशीराम मनोहरलाल, नई दिल्ली, 1957, पृ. 311
चंद्रा, विपिन, इंडिया आफ्टर इंडिपेन्डेन्स, पेंगुइन, नई दिल्ली, 1999, पृ. 33
मजूमदार, आर.सी., हिस्ट्री ऑफ़ फ़्रीडम मूवमेंट इन इंडिया, 1957, पृ. 369
हार्डी, पीटर, द मुसलिम्स ऑफ़ ब्रिटिश इंडिया, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, 1972, पृ. 122
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2025 Kavya Setu

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.