भगत फूल सिंह के शैक्षिक दर्शन का समकालीन महिला सशक्तिकरण में योगदान

Authors

  • प्रो. डॉ अनु बलहारा

Keywords:

भगत फूल सिंह, महिला शिक्षा, सामाजिक सुधार, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण शिक्षा

Abstract

भारत में महिला शिक्षा के विकास में अनेक समाज सुधारकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिनमें भगत फूल सिंह का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उन्होंने समाज में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व को समझते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। उस समय समाज में महिलाओं की शिक्षा को लेकर कई सामाजिक बाधाएँ और रूढ़िवादी धारणाएँ विद्यमान थीं, जिनके कारण लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने के अवसर सीमित थे। भगत फूल सिंह जी ने इन चुनौतियों का सामना करते हुए महिलाओं के लिए शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया। उन्होंने हरियाणा क्षेत्र में महिला शिक्षा के प्रसार के लिए अनेक विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की स्थापना की, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। उनके प्रयासों का परिणाम यह हुआ कि धीरे-धीरे समाज में महिला शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। उनके द्वारा स्थापित संस्थान आज भी महिला शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और हजारों छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान समय में महिला शिक्षा को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का आधार माना जाता है। भगत फूल सिंह जी के विचार और प्रयास आज भी प्रासंगिक हैं, क्योंकि वे महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं। इस अध्ययन का उद्देश्य भगत फूल सिंह जी के महिला शिक्षा के क्षेत्र में योगदान का विश्लेषण करना तथा उनके विचारों और कार्यों की वर्तमान समय में उपयोगिता को समझना है। यह शोध समाज में महिला शिक्षा के महत्व को उजागर करने और इसके व्यापक प्रभावों को स्पष्ट करने का प्रयास करता है।

References

अग्रवाल, जे. सी. (2007). भारतीय शिक्षा का इतिहास, विकास एवं समस्याएँ. नई दिल्ली: विकास पब्लिशिंग हाउस।

कुमार, के. (2018). भारतीय शिक्षा का सामाजिक परिप्रेक्ष्य. नई दिल्ली: ओरिएंट ब्लैकस्वान।

मलिक, एस. (2012). हरियाणा का सामाजिक एवं शैक्षिक इतिहास. चंडीगढ़: हरियाणा साहित्य अकादमी।

शर्मा, आर. (2015). भारतीय समाज सुधार आंदोलन. नई दिल्ली: अटलांटिक पब्लिशर्स।

सिंह, बी. (2014). महिला शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन. नई दिल्ली: रावत पब्लिकेशन।

यादव, एम. (2019). भारत में महिला सशक्तिकरण. नई दिल्ली: सेज पब्लिकेशन।

अग्रवाल, जे. सी. (2007). भारतीय शिक्षा का इतिहास, विकास एवं समस्याएँ. नई दिल्ली: विकास पब्लिशिंग हाउस।

अग्रवालए जेण् सीण् ;2007द्धण् भारतीय शिक्षा का इतिहासए विकास एवं समस्याएँण् नई दिल्लीरू विकास पब्लिशिंग हाउस।

Downloads

Published

21-03-2026

How to Cite

प्रो. डॉ अनु बलहारा. (2026). भगत फूल सिंह के शैक्षिक दर्शन का समकालीन महिला सशक्तिकरण में योगदान. Kavya Setu, 2(3), 60–69. Retrieved from https://kavyasetu.com/index.php/j/article/view/189

Issue

Section

Original Research Articles

Similar Articles

<< < 3 4 5 6 7 8 9 > >> 

You may also start an advanced similarity search for this article.