छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्टार्ट-अप संस्कृति का छोटे व्यवसायों के विकास पर प्रभाव का अध्ययन

Authors

  • डॉ. धीरज कुमार शर्मा

Keywords:

स्टार्ट-अप संस्कृति, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता विकास, डिजिटल विपणन, आर्थिक विकास, प्रबंधन रणनीतियाँ, नवाचार, छत्तीसगढ़ प्रदेश, MSME, ऑनलाइन व्यवसाय

Abstract

वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकसित हो रही स्टार्ट-अप संस्कृति का छोटे व्यवसायों के विकास पर प्रभाव का विश्लेषण करना है। इस शोध में द्वितीयक तथा प्राथमिक दोनों प्रकार के आँकड़ों का उपयोग किया गया है। द्वितीयक आँकड़े छत्तीसगढ़ राज्य की आर्थिक, औद्योगिक एवं डिजिटल संरचना से संबंधित आधिकारिक रिपोर्टों से संकलित किए गए, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि राज्य में औद्योगिक निवेश, ऊर्जा उत्पादन क्षमता तथा डिजिटल कनेक्टिविटी में निरंतर वृद्धि हुई है, जिससे छोटे व्यवसायों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। विशेष रूप से राज्य में ई-कॉमर्स और डिजिटल सेवाओं के विस्तार ने इसे एक उभरते हुए स्टार्ट-अप केंद्र के रूप में स्थापित किया है। प्राथमिक आँकड़ों के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के 87 छोटे व्यवसायों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण से प्राप्त परिणामों के अनुसार अधिकांश छोटे व्यवसायों ने डिजिटल तकनीकों, ऑनलाइन विपणन और आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों को अपनाया है। लगभग तीन-चैथाई उत्तरदाताओं ने स्वीकार किया कि स्टार्ट-अप संस्कृति ने उनके व्यवसाय की आय, ग्राहक संख्या तथा बाजार विस्तार में सकारात्मक प्रभाव डाला है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि वित्तीय संसाधनों की कमी, तकनीकी ज्ञान का अभाव तथा बढ़ती प्रतिस्पर्धा छोटे व्यवसायों की प्रमुख चुनौतियाँ हैं। अध्ययन के निष्कर्षों से यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्टार्ट-अप संस्कृति छोटे व्यवसायों के विकास को गति प्रदान कर रही है तथा राज्य की आर्थिक संरचना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उचित नीतिगत समर्थन, वित्तीय सहायता तथा तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से छोटे व्यवसायों की कार्यक्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। इस प्रकार, यह अध्ययन भविष्य में उद्यमिता विकास एवं आर्थिक नीति निर्माण के लिए उपयोगी दिशा प्रदान करता है।

References

India Brand Equity Foundation (2025). Chhattisgarh State Report, October 2025.

Directorate of Economics and Statistics, Government of Chhattisgarh.

Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) Reports.

Ministry of MSME, Government of India Reports.

Economic Survey of Chhattisgarh, Government of Chhattisgarh.

Downloads

Published

23-09-2025

How to Cite

डॉ. धीरज कुमार शर्मा. (2025). छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्टार्ट-अप संस्कृति का छोटे व्यवसायों के विकास पर प्रभाव का अध्ययन. Kavya Setu, 1(9), 107–115. Retrieved from https://kavyasetu.com/index.php/j/article/view/199

Issue

Section

Original Research Articles