उत्तर प्रदेश में सुशासन एवं प्रशासनिक संस्कृति: कल्याण सिंह एवं योगी आदित्यनाथ का एक तुलनात्मक अध्ययन
Keywords:
सुशासन, प्रशासनिक संस्कृति, कल्याण सिंह, योगी आदित्यनाथ, कानून-व्यवस्था, शून्य सहनशीलता, माफिया नियंत्रण, तुलनात्मक अध्ययन, उत्तर प्रदेश राजनीतिAbstract
उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास और राज्य राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की सुशासन संकल्पना को आकार देने में कल्याण सिंह और योगी आदित्यनाथ की भूमिका अत्यंत निर्णायक रही है। दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने उत्तर प्रदेश की पारंपरिक, ढीली और राजनीतिक हस्तक्षेप से प्रभावित प्रशासनिक संस्कृति को बदलकर एक 'सख्त, भयमुक्त और माफिया-विरोधी राज्य' की स्थापना पर बल दिया। प्रस्तुत शोध-पत्र दोनों नेताओं के शासनकाल में अपनाए गए प्रशासनिक मॉडलों, कानून-व्यवस्था की प्राथमिकताओं, संस्थागत सुधारों और नौकरशाही पर नियंत्रण का एक मौलिक एवं तुलनात्मक विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। शोध के निष्कर्ष दर्शाते हैं कि जहाँ कल्याण सिंह का प्रशासनिक मॉडल पुलिस को संस्थागत स्वतंत्रता देने, 'नकल विरोधी अधिनियम (1992)' जैसे कड़े विधायी प्रावधानों और तबादला उद्योग पर रोक लगाने जैसे नियमों के अनुपालन पर केंद्रित था; वहीं योगी आदित्यनाथ ने 'शून्य सहनशीलता' (ज़ॉरो टॉलरेंस), विशेष कार्य बल, संपत्ति जब्ती/ध्वस्तीकरण (बुलडोज़र कार्रवाई) और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जैसी तकनीकों के माध्यम से एक त्वरित, कठोर और दृश्यमान प्रतिरोध मॉडल विकसित किया। अध्ययन यह सिद्ध करता है कि योगी आदित्यनाथ का वर्तमान प्रशासनिक मॉडल वस्तुतः 1990 के दशक में कल्याण सिंह द्वारा स्थापित की गई 'सख्त राज्य' की अवधारणा का ही आधुनिक, प्रासंगिक और तकनीकी रूप से उन्नत विस्तार है। दोनों मॉडलों ने यह स्थापित किया कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और जटिल राज्य में स्थायी विकास, सामाजिक स्थिरता और जन-विश्वास की प्राथमिक शर्त केवल और केवल सख्त कानून-व्यवस्था ही है।
References
डाइसि, ए. वी. (1885). इंट्रोडक्शन टू द स्टडी ऑफ द लॉ ऑफ द कॉन्स्टिट्यूशन (1st ed.). मैकमिलन.
गुहा, रामचन्द्र. (2007). इंडिया आफ्टर गांधी: द हिस्ट्री ऑफ द वर्ल्ड्स लार्जेस्ट डेमोक्रेसी. पिकाडोर इंडिया.
हसन, ज़ोया. (1998). क्वेस्ट फ़ॉर पावर: अपोज़िशनल पॉलिटिक्स इन उत्तर प्रदेश. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस.
जाफ़रलो, क्रिस्टोफ़. (2003). इंडियाज़ साइलेंट रिवोल्यूशन: द राइज़ ऑफ द लोअर कास्ट्स इन नॉर्थ इंडिया. परमानेंट ब्लैक.
मिर्डल, गुन्नार. (1968). एशियन ड्रामा: एन इन्क्वायरी इन्टू द पॉवर्टी ऑफ नेशन्स (Vols. 1–3). पैंथियॉन बुक्स.
वेबर, मैक्स. (1947). द थ्योरी ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक ऑर्गेनाइज़ेशन (टी. पार्सन्स, अनुवादक). ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस.
भारत सरकार. (1950). द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया. मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस.
उत्तर प्रदेश सरकार. (1992). उत्तर प्रदेश पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेन्शन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 1992. उत्तर प्रदेश शासन.
राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो. (विभिन्न वर्ष). क्राइम इन इंडिया. गृह मंत्रालय, भारत सरकार.
नीति आयोग. (2021). नेशनल मल्टीडाइमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स: बेसलाइन रिपोर्ट. भारत सरकार.
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. (1997). गवर्नेंस फ़ॉर सस्टेनेबल ह्यूमन डेवलपमेंट. यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम.
विश्व बैंक. (1994). गवर्नेंस: द वर्ल्ड बैंक्स एक्सपीरियंस. वर्ल्ड बैंक.
Downloads
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 Kavya Setu

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.