भारतीय संस्कृति में नारी की परंपरागत भूमिका और 21वीं सदी में उसका परिवर्तन
Keywords:
भारतीय संस्कृति, नारी की परंपरागत भूमिका, स्वतंत्रता संग्राम, संवैधानिक अधिकार, 21वीं सदी, नारी सशक्तिकरण, पितृसत्ता और चुनौतियाँ, परंपरा और आधुनिकता।Abstract
भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान अत्यंत सम्माननीय और विशिष्ट रहा है। वैदिक काल में स्त्रियाँ विदुषी, ऋषिकाएँ और सामाजिक जीवन की सक्रिय सहभागी थीं। परंतु समय के साथ-साथ पितृसत्तात्मक व्यवस्था और सामाजिक रूढ़ियों ने उनके अधिकारों को सीमित किया, जिसके परिणामस्वरूप नारी की भूमिका गृहिणी और पारिवारिक दायरे तक सिमटकर रह गई। मध्यकालीन भारत में पर्दा प्रथा, सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं ने नारी की स्वतंत्रता को और बाधित किया। किन्तु 19वीं और 20वीं शताब्दी में हुए सामाजिक सुधार आंदोलनों तथा स्वतंत्रता संग्राम में महिला सहभागिता ने एक नए जागरण की नींव रखी।
स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् भारतीय संविधान ने स्त्रियों को समानता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक अधिकार प्रदान किए। विभिन्न कानूनी प्रावधानों और आरक्षण नीतियों ने महिलाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य में नई पहचान दी। विशेषतः 21वीं सदी में नारी की भूमिका में व्यापक परिवर्तन देखा गया है। महिलाएँ अब शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, प्रशासन, राजनीति और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। डिजिटल युग ने उन्हें आत्म-अभिव्यक्ति और आर्थिक स्वतंत्रता के नए अवसर प्रदान किए हैं।
फिर भी नारी सशक्तिकरण की राह में अनेक चुनौतियाँ विद्यमान हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा तथा अवसरों की असमानता, लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न आज भी महत्वपूर्ण अवरोध बने हुए हैं। इसके बावजूद, 21वीं सदी की भारतीय नारी परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन स्थापित कर रही है।
References
. अल्टेकर, ए॰एस॰, द पोज़ीशन ऑफ वुमेन इन हिन्दू सिविलाइज़ेशन, मोतीलाल बनारसीदास, दिल्ली, 1938, पृ॰सं॰ 22
. कुमार, आर॰, वुमेन इन इंडियन सोसाइटी, आनंद पब्लिकेशन्स, नई दिल्ली, 2001, पृ॰सं॰ 15
. शर्मा, आर॰ एस॰, इंडियाज़ एंशियंट पास्ट, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, नई दिल्ली, 2005, पृ॰सं॰ 102
. अल्टेकर, ए॰ एस॰, द पोज़ीशन ऑफ वुमेन इन हिन्दू सिविलाइज़ेशन, मोतीलाल बनारसीदास, दिल्ली, 1938, पृ॰सं॰ 24
. उक्त, पृ॰सं॰ 31
. कोसांबी, डी॰ डी॰, ऐन इंट्रोडक्शन टू द स्टडी ऑफ इंडियन हिस्ट्री, पॉपुलर प्रकाशन, बॉम्बे, 1956, पृ॰सं॰ 128
. हबीब, इरफ़ान, मीडीवल इंडिया: द स्टडी ऑफ अ सिविलाइज़ेशन, नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली, 2007, पृ॰सं॰ 96
. थापर, रोमिला, अर्ली इंडिया: फ्रॉम द ओरिजिन्स टू ए॰डी॰ 1300, पेंगुइन, नई दिल्ली, 2002, पृ॰सं॰ 321
. कापाड़िया, के॰ एम॰, मैरेज ऐंड फैमिली इन इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, बॉम्बे, 1966, पृ॰सं॰ 213
. चैधरी, मैत्रयी, फेमिनिज़्म इन इंडिया, काली फ़ॉर वीमेन, नई दिल्ली, 2004, पृ॰सं॰ 44
. शर्मा, अरविन्द, राजा राममोहन रॉय: अ क्रिटिकल बायोग्राफी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, नई दिल्ली, 2010, पृ॰सं॰ 92
. सेन, अमिय पी॰, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर ऐंड हिज़ इलूसिव माइलस्टोन्स, रूटलेज, लंदन, 2013, पृ॰सं॰ 115
. ओ’हैनलन, रोज़लिन्ड, कास्ट, कॉन्फ्लिक्ट ऐंड आइडियोलॉजी: महात्मा जोतीराव फुले ऐंड लो कास्ट प्रोटेस्ट इन नाइंटीनथ सेंचुरी वेस्टर्न इंडिया, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, कैम्ब्रिज, 1985, पृ॰सं॰ 86
. फोब्र्स, जेराल्डिन, वुमेन इन मॉडर्न इंडिया, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, कैम्ब्रिज, 1996, पृ॰सं॰ 84
. परेख, भीखू, गांधी’ज़ पॉलिटिकल फ़िलॉसफ़ी: अ क्रिटिकल एग्ज़ामिनेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ़ नोट्रे डेम प्रेस, इंडियाना, 1989, पृ॰सं॰ 141
. फोब्र्स, जेराल्डिन, वुमेन इन मॉडर्न इंडिया, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, कैम्ब्रिज, 1996, पृ॰सं॰ 162
. बसु, अपर्णा, वुमेन इन द फ़्रीडम स्ट्रगल इन इंडिया, विकास पब्लिशिंग, नई दिल्ली, 1976, पृ॰सं॰ 218
. गुप्ता, पी॰एस॰, 1857: द हिस्टोरियोग्राफी ऑफ द इंडियन रिवोल्ट, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, दिल्ली, 2007, पृ॰सं॰ 74
. ऑस्टिन, ग्रैनविल, द इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन: कॉर्नरस्टोन ऑफ अ नेशन, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, दिल्ली, 1999, पृ॰सं॰ 45
. चोपड़ा, पी॰एन॰, वुमेन इन द मेकिंग ऑफ मॉडर्न इंडिया, पैट्रिऑट पब्लिशर्स, नई दिल्ली, 1985, पृ॰सं॰ 173
. चैधरी, मैत्रेयी, फेमिनिज़्म इन इंडिया, काली फ़ॉर वीमेन, नई दिल्ली, 2004, पृ॰सं॰ 89
. भारत सरकार, जनगणना भारत 2011, रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली, 2013, पृ॰सं॰ 74
. नुसबॉम, मार्था सी॰, वुमेन ऐंड ह्यूमन डेवलपमेंट: द कैपेबिलिटीज़ अप्रोच, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, कैम्ब्रिज, 2000, पृ॰सं॰ 45
. राव, आर॰वी॰, वुमेन साइंटिस्ट्स इन इंडिया, नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली, 2016, पृ॰सं॰ 119
. मैथ्यू, जॉर्ज, स्टेटस ऑफ पंचायती राज इन द स्टेट्स ऐंड यूनियन टेरिटरीज़ ऑफ इंडिया, कॉन्सेप्ट पब्लिशिंग, नई दिल्ली, 2000, पृ॰सं॰ 203
. दि हिन्दू, वुमेन’ज़ रिज़र्वेशन बिल पास्ड, कस्तूरी ऐंड संस, चेन्नई, 2023, पृ॰सं॰ 1
. उबेरोई, पेट्रिशिया, फ़्रीडम ऐंड डेस्टिनी: जेंडर, फैमिली ऐंड पॉपुलर कल्चर इन इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, नई दिल्ली, 2006, पृ॰सं॰ 92
. भट्ट, एला, वी आर पुअर बट सो मेनी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, दिल्ली, 2006, पृ॰सं॰ 57
. रॉय, श्रीरुपा, चेंजिंग मीडिया, चेंजिंग सोसाइटी, सेज पब्लिकेशन्स, नई दिल्ली, 2020, पृ॰सं॰ 133
. विश्व बैंक, वुमेन एंटरप्रेन्योर्स इन इंडिया: अ रोडमैप फ़ॉर ग्रोथ, विश्व बैंक प्रकाशन, वाशिंगटन डी॰सी॰, 2021, पृ॰सं॰ 88
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2025 Kavya Setu

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.